सैदपुर: सैदपुर नगर के 3 लाइब्रेरी-कोचिंग सेंटर अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में सैदपुर प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा नगर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जाँच के लिए चलाए जा रहे जबरदस्त अभियान के क्रम में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने सहित निकास का समुचित मार्ग न होने के चलते प्रशासन ने नगर की तीन संस्थाओं को सील कर दिया।