दरभंगा: दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज को मिला नया प्राचार्य, डॉ. अभय कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार; गुणवत्ता और प्रयोगशाला पढ़ाई जोर
दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज को नया प्राचार्य मिल गया है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देश पर डॉ. अभय कुमार शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं तथा प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।