मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात ग्राम चिटोद के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में हेमराज ठाकुर और महेश्वर साहू नाम के व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।