अनूपपुर: जिला पंचायत सभागार में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान पर समीक्षा बैठक
जिला पंचायत सभागार में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी तथा ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी सुनील पटेल उपस्थित रहे। बैठक में लंबित शिकायतों, फोर्स क्लोज प्रकरणों एवं मांग आधारित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।