प्रेस नोट
जिला दतिया
*थाना डीपार पुलिस ने 05 साल से फरार स्थायी वारंटी को जिला हाथरस ( उ.प्र.) से किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक श्री मन्जीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के नेतृत्व में स्थायी वारंटी तामीली के चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12.07.2026 को थाना डीपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से वारंटी बृजेश वघेल पुत्र राजेन्द्रसिंह बघेल उम्र 29 साल के घर ग्राम खेडा सुलतानपुरा जिला हाथरस ( उ.प्र.) में दबिश देकर किया गिरफ्तार किया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर सहित प्रआऱ 390 रामकेश वघेल आऱ 927 प्रमोद गोयल आर.चालक 63 देवेन्द्रसिंह गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही