महोबा: बेरी गांव में मारपीट के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 घायल नरेश शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 11 दिसंबर की बताई जा रही है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की है। उनका आरोप है कि मुकेश व प्रहलाद समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया था। पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।