परिहार: परिहार में जन सुराज संगठन के विस्तार को लेकर मंथन, कर्पूरी ठाकुर स्थल पर हुई बैठक
परिहार प्रखंड स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्थल पर जन सुराज संगठन के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए, जहां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।