सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेदनीपुर में रपटे के तेज बहाव में बहा छात्र, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
सिविल लाइन थाना अंतर्गत मेदनीपुर गांव में गुरुवार की शाम लगभग चार बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब नदी के ऊपर बने रपटे के ऊपर आए पानी के तेज बहाव में एक छात्र बह गया,छात्र हाटी निवासी छात्र विष्णु सोनी बताया जा रहा है जो सतना कॉलेज से प्रैक्टिकल एग्जाम देकर वापस अपने घर हाटी जा रहा था जैसे ही नदी के ऊपर बने रपटे पर पहुंचा तो पानी के तेज बहाव के कारण बहने लगा।