चौबीस घंटे की लगातार बारिश से स्मार्ट सिटी के बिगड़े हालात,शहर के प्रेमनगर अंडर ब्रिज में हुआ जल भराव।
#jansamasya
सतना शहर में 24 घंटे की लगातार बारिश से गुरुवार की शाम चार बजे तक निचले स्थानों में हालात बिगड़ गए हैं शहर के पॉश इलाके प्रेम नगर रेल्वे अंडर ब्रिज में कुछ ऐसा ही मंजर गुरुवार को देखने को मिला है जहां हो रही लगातार बारिश से पुल के नीचे स्विमिंग पुल बन गया है,सड़के समुन्दर की तरह नजर आ रही है जिससे लोगों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा।