पुरैनिया: दहेज वापस मांग रहे पिता व भाई, ससुर को धमकी, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
पुरैनिया गांव मे 10 वर्ष पहले पिता भैयालाल पाल ने बेटी सुधा की शादी कर दी थी और हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था । 10 साल बाद पिता भैयालाल पाल व भाई अशोक पाल बहन सुधा के ससुर से दहेज मे दिए जेवर पैसे सामान वापस मांग रहे है । न देने पर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं । बुधवार दोपहर 4 बजे पीड़ित बहन सुधा पिता व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने थाने पहुंची है ।