ताला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुना टोला में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।जानकारी लगते ही पुलिस पहुँची। मृतक की पहचान बड़कामन आदिवासी के रूप में हुई है।पुलिस ने कब्जे में शव को लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए भेजा वही मर्ग दर्ज कर पीएम करवा पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया हैं।