बहराइच: कोतवाली देहात इलाके से पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित शेखदहीर निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक वारंटी को कोतवाली देहात इलाके से गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त पातीराम यादव के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंटी जारी किया गया था, जो कि वर्ष 2022 के मारपीट के मुकदमे में वांछित था।