बहराइच: रिसालपुर में सांप के काटने से युवती की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने जानकारी देते हो बताया की युवती घर में सो रही थी। तभी सांप ने काट दिया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।