गुमला: किसानों की बदहाली पर भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, रखीं 12 मांगें
Gumla, Gumla | May 20, 2026 किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गुमला के ब्लॉक परिसर के समीप भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। जिसमें किसानों की बदहाली और सरकारी वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया।