हिरणपुर: प्रखंड क्षेत्र में रोजगार बंद, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा क्रशर ठप-भुखमरी से जूझते लोग #pakur #hiranpur #lost #working
बीते एक माह से क्षेत्र के कई क्रशर व पत्थर खदान बन्द रहने से हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के आक्रोशित मंझलाडीह पंचायत के हजारों ग्रामीणों ने रविवार को कमलघाटी स्थित आवास निकट झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का घेराव सुबह 11 बजे किया व रोजगार दिलाने की मांग किया। रोजगार नही मिलने पर सड़क जाम की चेतावनी भी दिया ।