बाराबंकी में ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियो को ऑनलाइन उपस्थिति लागू जाने के आदेश का जनपद में विरोध शुरू हो चुका है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी विकास खण्डो में सोमवार करीब 11 बजे अन्य कार्यों का बहिष्कार किया।