बैरिया से खबर है जहां बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बैरिया थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने आज 30 अक्टूबर गुरुवार करीब तीन बजे बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दागी एवं विवादित प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान कर अब तक 900 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि 12 लोगों पर