बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र में पहाड़पुर गांव के समीप एनएच 80 पर पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
बड़हिया थाना क्षेत्र में पहाड़पुर गांव के समीप NH 80 पर एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया. घटना सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे की है. हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पटना जिला के जलालपुर निवासी पिंटू सिंह उर्फ सुमंत कुमार की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई. मृतका अपने एक रिश्तेदार के साथ है जमुई से वापस घर लौट रही थी. चालक जख्मी हुआ.