पाटन: ग्राम झगरा के पास तेज रफ्तार ट्रक मकान के पास में पलटा बड़ा हादसा टला, मकान में नहीं था कोई
बेलखाडू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि ग्राम झगरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर श्याम बर्मन के घर के सामने पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान घर के सामने कोई खड़ा नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था बताया जा रहा है कि एक हाइवा को साइड देने के चक्कर में पूरा घटनाक्रम हुआ।