सदर: इग्नू का 39वाँ दीक्षांत समारोह, 60 साल के बुजुर्ग को मिली डिग्री, छात्राओं ने मारी बाजी
वाराणसी: इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वाँ दीक्षांत समारोह मंगलवार काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना सभागार में किया गया. दीक्षांत समारोह में देशभर के 3,24,835 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। वाराणसी क्षेत्रीय केन्द्र से 4,092 विद्यार्थी शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल थे।