बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही के पास सड़क दुर्घटना में डायल 112 पुलिस घायल, अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Apr 13, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही के पास सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे सड़क दुर्घटना में डायल 112 के एक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला सिपाही सीमा कुमारी ने बताया कि डायल 112 में कार्यरत पुलिस संतोष कुमार अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बाइक से बख्तियारपुर से बाढ़ आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ।