बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला में मारपीट के वायरल वीडियो पर उभांव पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 के खिलाफ मुकदमा, 5 हुए गिरफ्तार
सोनाडीह मेला में मारपीट के वायरल वीडियो पर उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 के खिलाफ मुकदमा, 5 हुए गिरफ्तार, बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सोनाडीह मेला में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी कर दिया गया।