पिछोर: पिछोर में सफाई कर्मियों की हड़ताल पर CMO सख्त, कहा- सोमवार तक काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई
पिछोर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी पर CMO आनंद शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया।आज रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में CMO ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करना बर्दाश्त नहीं होगा।कर्मचारी सोमवार तक नहीं लौटे तो मंगलवार से वैकल्पिक व्यवस्था और बुधवार से नए सफाई कर्मियों की भर्ती शुरू होगी।"