महोबा: कबरई के किदवई नगर की एक युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के किदवई नगर मुहाल निवासी लक्ष्मी कि 18 वर्षीय पुत्री ऊषा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवती का इलाज किया जा रहा है।