गुण्डरदेही: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने ज्ञापन सौंपा
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अर्जुन्दा ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कांग्रेस पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो ने आरोप लगाया कि आपत्तिजनक पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं राजनीतिक माहौल प्रभावित हो रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन राजपूत,