सिकंदराराऊ: बकायन में चरागाह की जमीन पर विशेष समुदाय के लोग कर रहे कब्जा, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
बकायन मे गांव के ही किसान स्तर के कुछ नामजद लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत मे चारागाह के नाम पर खाली पडी जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी का डोरा डलवाकर मेडबंदी कर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।