आंवला: आंवला में WhatsApp कॉल से ठगी का जाल, खुद को बैंक अधिकारी बताकर अधिवक्ता को धमकाया, सैकड़ों OTP से किया परेशान
बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता को WhatsApp कॉल के जरिए ठगी और धमकी का शिकार बनाया गया। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक, 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को HDFC बैंक, दिल्ली की अधिकारी बताया और एक फर्जी व्यक्ति के नाम पर पैसे मांगने