लालगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथ बसंत गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान की चोरी कर ली। प्रोफेसर बिसंभर सिंह के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नगद सहित करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई। वहीं श्याम नंदन सिंह के घर से जेवर, बर्तन व अन्य सामान सहित लगभग चार लाख रुपये की क्षति बताई गई है।