पिपरा: पीपरा थाना पुलिस ने विश्रामपुर बरवाडीह निवासी वारंटी नीतीश कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाए
Pipra, Palamu | Jan 5, 2025 पिपरा थाना क्षेत्र के विश्रामपुर बरवाडीह गांव निवासी नीतीश कुमार पिता स्वo बाबूराम सिंह वारंटी के घर पर पीपरा पुलिस ने रविवार के दिन 4 बजे इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक कुलेश्वर महतो ने बताया कि कांड संख्या 8/24 के प्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा है। न्यायालय के द्वारा उसके खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया गया।