धार: धार के शासकीय हाई स्कूल ब्रह्मकुंडी में 'स्कूल चलें हम' अभियान के तहत प्रवेशोत्सव आयोजित, विधायक व कलेक्टर शामिल हुए
मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान - 2025 के अंतर्गत 4 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक विद्यालय में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना और बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। धार की शासकीय हाई स्कूल ब्रह्मकुंडी में प्रवेशोत्सव का आयोजन संपन्न हुई।