एकमा: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
Ekma, Saran | Apr 13, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531पर सोमवार को करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा निवासी रितेश कुमार पिता प्रताप प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं घायल विशाल कुमार साह पिता रामेश्वर साह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पहुंचकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।