मड़ावरा: सोंरई में अज्ञात कारणों से दो जगहों के खेतों में लगी अचानक आग
सोंरई में शुक्रवार को सुवह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते चिराउ के हार और खैरी के हार के खेतों में अचानक से आग लग गई।जब इस घटना की जानकारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष को चली तो वह कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुँचे और खेतों में लगी आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। खेतों में आग कैसे लगी यह ज्ञात नही हो सका है।