भादरा: विवेकानंद चिकित्सालय में गायनो ओटी के लिए 7 लाख रुपए का सहयोग किया गया
भादरा के विवेकानंद हॉस्पिटल में गाइनो ओटी के विकास हेतु दिल्ली निवासी लुहारीवाला परिवार ने 7 लाख रुपये की राशि का सहयोग प्रदान किया। गायत्री देवी लुहारीवाला, संदीप बंसल, आदित्य बंसल व अविनाश बंसल के इस योगदान से महिलाओं की उपचार एवं शल्य चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। समिति ने दानदाताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।