मेहदावल: विशुन कछार में राप्ती नदी तट पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया
संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुर कछार (जोरवा के पास) स्थित राप्ती नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण एवं कटान रोकने हेतु चल रहे सुरक्षा कार्यों का मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्