बक्सर: आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले मे बक्सर सूबे में तीसरे स्थान पर शामिल,DM ने सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को ले दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 बक्सर जिला पूरे सूबे में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर है. इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में किया जा रहा है. सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय परिसर में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की.