सीतापुर: जसमड़ा में संदिग्ध अवस्था में महिला की बिगड़ी हालत, परिवार वालों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के जसमड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, यहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने पर महिला को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है।