पंचकूला: सेक्टर 16 में महिला के कानों से सोने की बालियां स्नैचिंग करने का मामला आया सामने ,पुलिस को दो बाइक सवार आरोपियों की तलाश
सेक्टर 16 में एक महिला के कानों से सोने की बालियां स्नैचिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अपनी दुकान से घर जा रही थी तभी दो अज्ञात बाइक सवारो ने महिला के कानों से सोने की बालियां स्नैच कर ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना सेक्टर 16 चौकी पुलिस मोके पर पहुची ओर शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है