जहानाबाद: हाजीपुर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत, चाची की मौत की खबर पर पति पत्नी जा रहे थे गांव परिजनों में कोहराम
जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पटना से जहानाबाद होते हुए काको प्रखंड के पिरालीचक स्थित अपने पैतृक गांव चाची के निधन की सूचना पर पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।