बिशुनपुरा: विशुनपुरा में बाहरी राज्यों की मिठाइयों की बिक्री पर उठे सवाल, जांच अभियान चलाने की मांग
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बाहरी राज्यों से लाई जा रही संदिग्ध गुणवत्ता की मिठाइयों की धड़ल्ले से बिक्री को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से लड्डू, पेड़ा, चमचम, रसगुल्ला, कलाकंद समेत अन्य मिठाइयां बड़ी मात्रा में लाकर विशुनपुरा के दर्जनों होटलों