पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस थाने में वेयरहाउस की दीवार तोड़ने और ट्रक की नंबर प्लेट बदलने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
वेयरहाउस की दीवार तोड़ने और ट्रक की नंबर प्लेट बदलने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की जाखड़ावाली निवासी सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी ट्रक मालिक दिनेश और उसके चालक ने कथित रूप से ट्रक को तेज गति पर लापरवाही से चलते हुए उसके वेयरहाउस की दीवार में टक्कर मार दी हादसे में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई