सादाबाद: मुरसान रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
नगला कली के रहने वाले दो युवक उमेश और कान्हा बाइक द्वारा मुरसान की तरफ से सादाबाद आ रहे थे। मुरसान रोड पर अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया है।