गोरखपुर: जिला कारागार गोरखपुर में जेल लोक अदालत का आयोजन, 5 वादों का मौके पर हुआ निस्तारण
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जिला कारागार गोरखपुर में श्रीमती प्रतिभा चौधरी,सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर की अध्यक्षता में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।जेल लोक अदालत में ब्रजेश कुमार त्रिपाठी,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय,अजय सिंह,सीजेएम, लीगल एड डिफेंस काउंसलिंग मौजूद रहे।