धार: कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 8 बाइक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार: CSP सुजावल जग्गा
धार में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये किमत की चोरी की बाइक जप्त की है। धार CSP सुजावल जग्गा ने मीडिया से चर्चा में खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 8 बाइक जप्त की हैं।