धार: कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अपर कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में धार जिले में आगामी जनगणना को डिजिटल मोड में संपादित किए जाने से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।