धार: सराफा व्यापारी आत्महत्या मामला: निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
सराफा व्यापारी आत्महत्या मामला: निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन।धार में सराफा व्यापारी हरिराम अग्रवाल आत्महत्या मामले को लेकर सोमवार शाम 5 बजे सराफा एसोसिएशन एवं अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में कोतवाली थाना व एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी मयंक अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की।