धार: सादलपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, पुलिस बनी मूकदर्शक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सादलपुर में बेखौफ चोर, पुलिस बनी मूकदर्शक, चोरों के सामने से निकली पुलिस,CCTV में कैद वारदात।सादलपुर में रविवार देर रात दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी मौके से गुजर गई, लेकिन संदिग्धों पर कोई शक नहीं किया गया।