हरसूद: नया हरसूद में लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ
Harsud, Khandwa | Jul 17, 2026 लायंस क्लब हरसूद प्रेरणा, लायंस क्लब हरसूद युवांश एवं लियो क्लब हरसूद का संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नया हरसूद में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट तथा चेयर पर्सन श्रीमती संजना खत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ। हरसूद के तीनों क्लब के संस्थापक तथा जोन चेयरपर्सन श्रीमती प्रेरणा दुबे के मार्गदर्शन में शपथ दिलाई गई।