हाथरस: 29 वर्षों से फरार हत्या के प्रयास के वारंटी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गांव राजपुर से गिरफ्तार किया गया
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में 29 वर्षों से फरार चल रहे 1 वारंटी अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर गांव राजपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर व भेष बदलकर नरौरा बुलंदशहर मे रह रहा था। फरार होने के बाद अभियुक्त अपने गांव राजपुर आया हुआ था तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।