भादरा: आरएएस अधिकारी प्रेरणा मावलिया ने छात्राओं को सफलता के गुर बताए
भादरा के ग्रामीण कन्या महाविद्यालय एवं छात्रावास में आरएएस अधिकारी प्रेरणा मावलिया ने छात्राओं से संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुर बताए। उन्होंने मेहनत, निरंतरता और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। संस्थान ने उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।