सदर: गैस सिलेंडर वृद्धि को लेकर वाराणसी में सपा की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कमर्शियल LPG सिलेंडर एवं 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की रेट वृद्धि पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने रेट बढ़ा दिए हैं। अब वह अगले चुनाव की तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर का रेट बढ़ने से लोगों की जीविका पर भी असर पड़ेगा।